Contact Us

PMAY Gramin से जुड़ा कोई सवाल है? लिस्ट में नाम नहीं मिल रहा? किस्त रुकी हुई है? या बस समझ नहीं आ रहा कि क्या करें - तो सीधे मुझसे पूछें।

मैं Nishant Singh हूँ। प्रयागराज में CSC चलाता हूँ और पिछले 5 साल से इसी काम में हूँ। रोज़ लोग आते हैं, तरह-तरह के सवाल लेकर और मैं हर बार पूरी कोशिश करता हूँ कि कोई खाली हाथ न जाए।

यहाँ कोई बड़ा दफ्तर नहीं है, कोई फॉर्म नहीं भरना बस एक मेल करो, मैं खुद जवाब दूँगा।

किसी भी चीज़ में मदद कर सकता हूँ - लिस्ट में नाम ढूंढना हो, पात्रता समझनी हो, आवेदन में कोई अटकन हो, या किस्त से जुड़ी कोई परेशानी हो। सवाल कैसा भी हो, छोटा या बड़ा - बस लिख दो।

आमतौर पर 24 से 48 घंटे में जवाब मिल जाता है। मैसेज में अपना जिला या राज्य ज़रूर लिखें, इससे जल्दी और सही मदद हो पाती है।

सच कहूँ तो मैंने यह वेबसाइट इसलिए नहीं बनाई कि बस ऑनलाइन रहूँ। मैंने देखा है कि कितने लोग सिर्फ इसलिए योजना से वंचित रह जाते हैं क्योंकि उन्हें सही जानकारी नहीं मिलती। अगर इस वेबसाइट से एक भी घर बन जाए तो मेरे लिए यही काफी है।

Nishant Singh CSC Operator, प्रयागराज

यह सरकारी वेबसाइट नहीं है। आधिकारिक जानकारी के लिए pmayg.dord.gov.in पर जाएं।